एक्सप्लोरर
जब 'बेटे' ने 'मां' से पूछा 'बाप' का नाम, तो सामने आया जिंदगी का कड़वा सच | Shahjahanpur
यूपी के शाहजहांपुर जिले में रेप का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक बेटा अपनी मां के पास पहुंचा और अपने पिता का नाम पूछने लगा. इसके बाद एक कड़वा सच सामने आया. उसकी मां के साथ 25 साल पहले दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद बेटा हुआ. महिला ने रेप के 25 साल बाद मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. महिला ने अपनी एफआईआर में कहा है कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है. पूरा परिवार बिखर चुका है. पीड़िता ने वारदात की हकीकत को सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट कराने की भी गुहार लगाई.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion


















