एक्सप्लोरर
Farmers Protest: Rakesh Tikait के आरोप पर Sanjeev Balyan ने दिया ये करारा जवाब | ABP Ganga
किसान आंदोलन पर केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सरकार लगातार बातचीत की कोशिश कर रही है. मैं भी लगातार अपील कर रहा हूं आइए बात करें. वहीं, राकेश टिकैत के आरोप पर उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी भी किसानों के दल को लेकर नहीं आई. उन्होंने कहा कि किसान समझदार हैं अपने कंधे पर सियासी बंदूक नहीं रखने देंगे. उधर, सरकार के प्रस्ताव को लेकर राकेश टिकैत ने बयान दिया है कि हमारे पास सरकार का कोई प्रस्ताव नहीं आया. हमारा आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा. इस बीच गोंडा में आज समाजवादी पार्टी ने किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया और कृषि कानून के वापस लिए जाने की मांग की. उधर. किसान नोएडा प्राधिकरण का घेराव करने पहुंचे. पुलिस और पीएससी ने किसानों को प्राधिकरण पर जाने से रोका.
और देखें






























