एक्सप्लोरर
Rudrapur: Mayor Rampal Singh ने ऐसा क्या देखा, जो चढ़ गया पारा| ABPGanga
रुद्रपुर में मेयर रामपाल सिंह ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में हो रहे नाला निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग होने पर ठेकेदार को जमकर खरी-खोटी सुनाई और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देश भी दिए. ट्रांजिट कैम्प के वार्ड नंबर 4 में नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें मानकों की अनदेखी पर मेयर रामपाल सिंह का पारा चढ़ गया. उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को फटकार लगाते हुए नाले को तोड़कर दुबारा बनाने का आदेश दिये.
और देखें






























