एक्सप्लोरर
बस्ती में प्रॉपर्टी डीलर ने गरीब को ऐसे लगाया चूना। Basti News
बस्ती के लौकियाहवा ग्राम निवासी गोविंद ने आर्थिक तंगी के चलते अपनी जमीन बेचनी चाही.. उसने कई लोगों से ये बात बताई.. लेकिन लॉकडाउन के चलते कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने को तैयार नहीं हुआ.. बाद में गोविंद की आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर शैलेंद्र उर्फ डब्लू मौर्या नाम के प्रॉपर्टी डीलर ने गोविंद से सम्पर्क किया और उसे भरोसे में लिया कि तुम्हारी बेश कीमती जमीन को मैं अच्छे दामों पर बिकवा दूंगा.. लेकिन प्रॉपर्टी डीलर ने जालसाजी करते हुए रजिस्ट्री ऑफिस में पहले ही बेनामे की प्रक्रिया पूरी करा ली और बेनामे के वक्त पीड़ित को पैसा भी नहीं दिया.. बाद में आरोपी प्रॉपर्टी डीलर ने बैंक से सांठगांठ कर जमीन खरीदने वाले का चेक भी कैश करा लिया.. और रकम आपस में बांट ली.. अब पुलिस ने आरोपी और जमीन खरीदार दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है..
और देखें

























