एक्सप्लोरर
'मन की बात' के जरिए पीएम ने दी दिवाली की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया और सबसे पहले दिवाली की शुभकामनाएं दीं। पीएम ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, पिछली मन की बात में हमने तय किया था कि इस दीपावली पर कुछ अलग करेंगे। आइए, हम सभी इस दीपावली पर भारत की नारी शक्ति और उनकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करें, यानी भारत की लक्ष्मी का सम्मान करें। पीएम ने अयोध्या मामले पर 2010 में हाई कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि राम मंदिर मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट का जब फैसला आना था तो देश में कुछ बड़बोले लोगों ने क्या-क्या बोला था और कैसा माहौल बनाया गया था. ये सब पांच-दस दिन तक चलता रहा. लेकिन जैसे ही फैसला आया तो राजनीतिक दलो, सामाजिक संगठनों, सभी संप्रदायों के लोगों, साधू-संतो और सिविल सोसाइटी के लोगों ने बहुत संतुलित बयान दिया था।
और देखें




























