एक्सप्लोरर
मिलिए पीएम मोदी की 5 साल की क्यूट फैन से...अनोखे अंदाज में मांग रही है वोट
पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर से वाराणसी से चुनाव मैदान में हैं। काशी में चौतरफा मोदी की जय-जयकार हो रही है। यहां मोदी के प्रशंसकों में पांच साल की क्यूट बच्ची भी शामिल है। पांच साल की शांभवी राय मोदी की जबरदस्त फैन हैं और अपने खास अंदाज में उनका गुणगान करते हुए लोगों से उन्हें वोट देने की अपील करती हैं। शांभवी तोतली जुबान में मोदी की तमाम उपलब्धियां गिनाती हैं और फिर मासूमियत भरे अंदाज में सवाल करती हैं कि विपक्षी पार्टियां काम करने वाले मोदी के पीछे क्यों पड़ी हैं। उन्हें गालियां क्यों देती हैं। पांच साल की शांभवी को अभी सियासत की बहुत समझ नहीं है, फिर भी अपने पड़ोस के लोगों के पास जाकर उनके बीच मोदी का प्रचार करती हैं। मासूम शांभवी कई बार लोगों को मोदी को वोट न देने पर उन्हें पुलिस से पकड़वाने की धमकी भी देती हैं।
और देखें


























