एक्सप्लोरर
केदारनाथ आपदा में मरे लोगों की फिर होगी खोज
केदारनाथ आपदा में मारे गए लोगों के नर कंकालों को खोज कर उनका डीएनए टेस्ट किया जाएगा... इसके लिए पुलिस की दस टीमें गठित की गई हैं... जो अलग-अलग ट्रैकिंग रूटों पर नर कंकालों की खोज करेगी...पुलिस अधीक्षक इन सभी टीमों को केदारनाथ धाम से 16 सितम्बर को रवाना करेंगे... खास बात ये है कि इस टीम में स्थानीय लोगों को भी शामिल किया गया है.. जो इन ट्रैकिंग रूटों की जानकारी रखते हैं... आपको बता दें कि 16 जून 2013 को केदारनाथ में आई प्रलयकारी आपदा ने सब कुछ तबाह करके रख दिया था और इस आपदा में हजारों लोगों की जानें गई थीं... और बहुत से लोगों को अब तक पता नहीं चल पाया है..
और देखें




























