एक्सप्लोरर
UP में कम होंगे बिजली के दाम !, Diwali से पहले जनता को मिल सकता है तोहफा| Ganga Savera| ABPGanga
दिवाली से पहले यूपी की जनता को बिजली के बिल को लेकर राहत मिल सकती है. यूपी सरकार बिजली की नई दरें लागू कर सकती है. शुक्रवार को राज्य विद्युत नियामक आयोग की राज्य सलाहकार समिति की बैठक में बिजली दरों पर चर्चा हुई. साथ स्लैब परिवर्तन का जबरदस्त विरोध किया गया. इसके साथ ही उपभोक्ता परिषद ने बिजली दरें घटाने के लिए विधिक तथ्य रखे. इसके साथ की उपभोक्ता परिषद ने फिक्स्ड चार्ज खत्म कर 16 फीसदी तक बिजली के दाम कम करने की मांग की. बैठक में किसानों को फसल सिंचाई के लिए सिर्फ 10 घंटे दी जा रही बिजली का मुद्दा भी उठाया गया. उपभोक्ता परिषद ने मांग करते हुए कहा कि जब किसानों को सिर्फ 10 घंटे बिजली दी जा रही है तो ऐसे में उसके दाम कम किए जाएं. उधर, बिजली दरों पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा चुप्पी साधे रहे.
और देखें






























