एक्सप्लोरर
छठ कार्यक्रम में बाल-बाल बचे सांसद Ravi Kishan, जानिए क्या है पूरा मामला
गोरखपुर के सांसद रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो गोरखपुर के मोहद्दीपुर हाइडिल कॉलोनी का बताया जा रहा है. जहां छठ व्रत का कार्यक्रम चल रहा है. मंच पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन का सम्मान हो रहा है. उन्हें शॉल पहनाए जाने के बाद ही वह कुर्सी पर बैठने जाते हैं, और तेजी से नीचे गिर जाते हैं. कुर्सी के पीछे होने का उन्हें अंदाजा नहीं था. यही वजह है कि वह धड़ाम से स्टेज से नीचे गिर गए. हालांकि उन्हें कहीं चोट नहीं आई है.
और देखें




























