एक्सप्लोरर
मुरादाबाद- संघ प्रमुख का बड़ा बयान
मुरादाबाद में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत अपने 4 दिनों के प्रवास पर हैं। वो मेरठ प्रांत और ब्रज प्रान्त के संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। इस दौरान संघ के सूत्रों के मुताबिक संघ प्रमुख ने जिज्ञासा कार्यक्रम में सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि अगला कदम देश मे दो बच्चों का कानून लाने के लिए होगा। जिससे जनसंख्या वृद्धि पर रोक लग सके। संघ प्रमुख ने कहा है कि राम मंदिर ट्रस्ट बन जाने के बाद संघ राम मंदिर के मुद्दे से बिल्कुल अलग हो जाएगा। संघ प्रमुख ने ये भी कहा कि कांशी और मथुरा संघ के मुद्दे में न थे और न भविष्य में होने वाले हैं। संघ अब देश मे दो बच्चों वाले कानून के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा और इसके लिए कानून बनाये जाने की पहल करेगा..
और देखें



























