एक्सप्लोरर
Corona काल के शादी समारोह में बिन बुलाई मेहमान क्यों बन रही है 'खाकी'?| ABPGanga
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शादी समारोह में महज 100 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत दी है. जिसके पालन कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशाशन को दी गई है. यही वजह है कि मेरठ में सभी थाना इंचार्ज शादी समारोह में जाकर ये चेक कर रहे हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के अनुपालन में कोई लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है. ये तस्वीरें मेरठ के टी पी नगर और लालकुर्ती थाना क्षेत्र की हैं. जहां शादी बड़ी धूम धाम से मनाई जा रही है, लेकिन इस जश्न में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन हो रहा है या नहीं. इस बात को सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी खुद शादी समारोह में जाकर चेक कर रहे हैं और परिजनों से बात कर नियमों का पालन हो, इसकी अपील भी कर रहे है.
और देखें




























