एक्सप्लोरर
छात्रा सुसाइड मामले में STF ने शुरू की जांच | Mainpuri| ABP Ganga
मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय छात्रा सुसाइड मामले में एसटीएफ ने जांच अब पूरी तरह अपने हाथों में ले ली है। कल भी देर रात करीब डेढ़ बजे तक एसटीएफ की टीम नवोदय विद्यालय में जांच करती रही। एसटीएफ की टीम ने वहां के कर्मचारियों से भी पूछताछ की और वो लगातार सीएम कार्यालय के संपर्क में बनी हुई है। हालांकि छात्रा का परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। इसी के आश्वासन के बाद परिवार ने दो दिनों से जारी भूख हड़ताल भी खत्म की थी। हालांकि सीबीआई जांच की सिफारिश को सीएम ने भी केंद्र को भेज दिया है। अब केंद्र से फाइनल मुहर के बाद हो सकता है कि सीबीआई इस मामले की जांच पड़ताल करे।
और देखें

























