एक्सप्लोरर
Magha Purnima पर कैसा है वाराणसी और प्रयागराज का माहौल, देखें ये खास रिपोर्ट।
माघी पूर्णिमा का पर्व आज संगम नगरी प्रयागराज और वाराणसी में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रयागराज के माघ मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु प्रयागराज और वाराणसी में गंगा की गोद में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही पूजा अर्चना व दान पुण्य भी कर रहे हैं। माघी पूर्णिमा के साथ ही माघ मेले में पिछले एक महीने से चल रहे कल्पवास की भी पूर्णाहुति हो गई है। कल्पवास करने वाले हजारों श्रद्धालुओं को जहां परिवार के लोगों के बीच घर वापस जाने की खुशी हो रही है तो वही उन्हें गंगा मैया का साथ और संतों का सानिध्य छूटने का मलाल भी हो रहा है।
और देखें


























