एक्सप्लोरर
Lucknow Murder: रेलवे अधिकारी के घर कैसे दाखिल हुए बदमाश? | High Alert
यूपी की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े रेलवे के अधिकारी के घर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. जिसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि लखनऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रखे हैं. जहां राजधानी लखनऊ के VVIP इलाके गौतम पल्ली में बदमाश दाखिल होते हैं. रेलवे के एक अधिकारी के घर में घुसते हैं और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हैं. गौतम पल्ली इलाके में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. ये वारदात इसलिए भी बड़ी हो जाती है, क्योंकि मौके से कुछ ही दूरी पर सीएम आवास है. आधे किलोमीटर के दायरे में मुख्यमंत्री, दोनों उप-मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव गृह, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और मुलायम सिंह यादव, मायावती समेत योगी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों और सभी टॉप अधिकारियों के घर हैं.
और देखें























