एक्सप्लोरर
राजधानी के 4 इलाकों में आज से लॉकडाउन लागू
यूपी में लगातार बढ़ते कोरोना के कहर से प्रशासन के साथ साथ शासन भी परेशान है.. सबसे ज्यादा केस इनदिनों राजधानी लखनऊ में ही बढ़े हैं.. जिसके चलते अब जिला प्रशासन ने फिर से लॉकडाउन का फैसला लिया है.. प्रशासन के मुताबिक जिन इलाकों से सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.. उन इलाकों को कंटेनमेंट जोन बना दिया जाए.. इसी के चलते लखनऊ के चार इलाकों इंदिरानगर, गाजीपुर, आशियाना, सरोजनी नगर में आज से संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है.. जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि सिर्फ उन इलाकों में लॉकडाउन कर दिया जाए.. जहां कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं.. उन इलाकों में पूर्ण लॉकडाउन होने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है.. डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि लखनऊ के चार इलाकों में सबसे ज्यादा कंटेनमेंट जोन है.. उन्हीं इलाकों में सोमवार से पूर्ण लॉकडाउन किया जा रहा है.. यही नहीं.. कोरोना के चलते इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच और लखनऊ विश्वविद्यालय को भी सोमवार और मंगलवार को बंद करने का आदेश जारी किया गया है..
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion


















