एक्सप्लोरर
कुलदीप सेंगर को सजा का एलान, रेप केस में सेंगर को उम्र कैद | Kuldeep Sengar | ABP Ganga
उन्नाव रेप केस में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट ने पूरी जिंदगी जेल में गुजारने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सेंगर को 25 लाख का जुर्माना भी चुकाने को कहा जो उसे 1 महीने के भीतर चुकाना होगा इसे वसूलने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। इस 25 लाख में से 10 लाख रुपये पीड़ित को दिये जाएंगे। सजा सुनाये जाने के बाद सेंगर कोर्ट रूम में फूट फूट कर रोने लगा।
और देखें






























