एक्सप्लोरर
कौन थे Veer Savarkar और क्यों उनकी तस्वीर पर मच गया है बवाल ? | UP News | ABP Ganga
अब बात उस विवाद की जिसने कल सियासी रंग अख्तियार किया और फिलहाल अभी भी यूपी की सियासत में सुर्खियां बटोर रहा है. हम बात कर रहे हैं वीर सावरकर की उस तस्वीर की, जो विधान परिषद में बनाई गई नई पिक्चर गैलरी में लगाई गई. इसे लेकर जहां पर सीएम योगी समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने तारीफों के पुल बांधे तो वहीं कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने मोर्चा खोल दिया. कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने इसे लेकर विधान परिषद के सभापति नरेश यादव को खत लिखा. जिसमें उन्होने विधान परिषद की गैलरी से वीर सावरकर की तस्वीर को हटाने की मांग की. वहीं, आज विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने भी इस मुद्दे पर विधान परिषद के प्रमुख सचिव से पूरी रिपोर्ट मांगी है. सभापति ने कहा है कि इस मामले पर 1 हफ्ते के भीतर प्रमुख सचिव को रिपोर्ट देनी है और इसी रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि इस मसले पर आगे क्या कुछ होना है. दामोदर विनायक सावरकर को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच मतभेद आज से नहीं बल्कि दशकों पुराने हैं. जहां एक ओर बीजेपी वीर सावरकर को हमेशा से सम्मान के तौर पर पेश करती आई है. तो वहीं कांग्रेस सावरकर के सम्मान को स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताती आई है.
और देखें

प्रशांत अग्रवालप्रेसिडेंट, नारायण सेवा संस्थान
Opinion















