एक्सप्लोरर
कौशांबी : कौशांबी में भी कोरोना वायरस का अलर्ट
कौशांबी में भी जिला प्रशासन इस वायरस को लेकर चिंतित है.. लेकिन प्रशासन ने इससे लड़ने के लिए इंतजाम कर लिया है.. सीएमओ पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड रिजर्व कर लिया गया है। यहाँ पर महिला एवं पुरूष का अलग-अलग वार्ड बना है। यदि किसी मरीज में कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं.. तो उसे इसी वार्ड में लाया जाएगा। इसके अलावा एक दूसरी बिल्डिंग भी रिजर्व की गई है। मरीज कोरोना वायरस से ग्रसित हुआ.. तो शहर से दूर इसी बिल्डिंग में रखकर इलाज किया जाएगा। इतना ही नही डॉक्टरों की रेपिडेस कॉन्स्टिव टीम भी बना दी गई है। ये टीम ऐसे ही लोगों की निगरानी करेगी।
और देखें
























