एक्सप्लोरर
बच्चों को नौकरों के हवाले करने वाले होशियार| Kanpur| Poorab Paschim | ABP Ganga
कानपुर से एक ऐसी खबर जो किसी भी माता-पिता का दिल दहला देने वाली है. अगर आपके घर में मासूम है और आपने घर में नौकर या नौकरानी है तो ये खबर आपको विशेष रूप से चौकन्ना करती है. दरअसल कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर स्थित रतन ऑर्बिट से एक ऐसी ही चौंका देने वाली तस्वीर सामने आई है. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एक नौकरानी. एक मासूम के साथ किस तरह से मारपीट कर रही है. उसे कभी लात से, तो कभी चप्पल से मार रही है. मासूम महज तीन साल है. इसके मां-बाप के नौकरी पर जाने के बाद नौकरानी ने उसके साथ जो जो सलूक किया. वह सब सीसीटीवी में कैद हो गया. बाद में बच्चे के मां बाप ने जब सीसीटीवी देखा. तो फौरन पुलिस को सूचना दी और फिर पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
और देखें

























