एक्सप्लोरर
जौनपुर : वकीलों ने पुलिसकर्मी को पीटा
जौनपुर की दीवानी न्यायालय में हत्यारोपी को पेशी पर ले गए पुलिसकर्मी को वकीलों ने पीट दिया। मारपीट का फायदा उठाते हुए हत्यारोपी अनिल गौड़ वहां से फरार हो गया। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी सीजेएम चेम्बर में घुस गए। तब कहीं जा कर उनकी जान बच सकी। दरअसल वकील हत्यारोपी को नाश्ता और पान खिलाने की ज़िद कर रहे थे। पुलिसकर्मी ने मना किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए 2 वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
और देखें

























