एक्सप्लोरर
सावधान...आज OPD बंद है...IMA की हड़ताल का मरीजों पर असर| ABPGanga
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आज हड़ताल पर है. हड़ताल के दौरान प्राइवेट हॉस्पिटल, डायग्नोस्टिक सेंटर, पैथोलॉजी बंद हैं. इस दौरान प्रदेश के निजी हॉस्पिटल में ओपीडी नहीं खुली हैं. इमरजेंसी और कोविड को छोड़कर सभी सेवाएं ठप हैं. हड़ताल का सरकारी अस्पतालों पर भी असर पड़ रहा है. हड़ताल सुबह 6 बजे से शुरू हो चुकी है, जो 24 घंटे तक चलने की संभावना है. आयुर्वेद डॉक्टरों को सर्जरी अधिकार देने के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने हड़ताल का एलान किया है । केंद्र सरकार के अधिकार देने की वजह से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन में नाराजगी है.
और देखें





























