एक्सप्लोरर
घरेलू कलह से कोहराम कब तक ?
कोरोना पर लगाम लगाने केलिए लॉकडाउन की घोषणा हुई....लेकिन, ये लॉकडाउन कुछ परिवारों के लिए परेशानी भी लेकर आया है....जैसे लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं....((ग्राफिक्स रोल घर में घमासान क्यों))....इसी को लेकर बरेली की आला हजरत हेल्पिंग सोसायटी की अध्यक्ष निदा खान ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की है....जिसमें कहा गया है कि, लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा बढ़ी है....कोर्ट बंद हैं और थानों में पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है....साथ ही याचिका में बताया गया है कि, बरेली के सिर्फ बारादरी थाने में ही लॉकडाउन के दौरान 112 घरेलू हिंसा के मामले सामने आए हैं....निदा ने हाईकोर्ट से गुहार लगाई है कि, घरेलू हिंसा से संबंधित उनकी याचिका को प्राथमिकता पर सुना जाए....और घेरलू हिंसा की शिकायत के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाए या फिर एक नोडल अधिकारी की व्यवस्था की जाए....
और देखें




























