एक्सप्लोरर
जान पर भारी निगम की लापरवाही, CCTV में कैद हुआ हादसा
अलीगढ़ में नगर निगम की लापरवाही से एक शख्स की जान चली गई। घटना उस वक्त हुई जब मृतक सुबह दूध लेकर वापस मोटरसाइकिल से घर की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में एक गड्ढे में उनकी मोटरसाइकिल फंस गई और उसको निकालने के चक्कर में मोटरसाइकिल पलट गई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने जाम लगा दिया है। रविवार होने की वजह से अभी कोई भी अधिकारी वहां काफी देर तक नहीं पहुंचा। मृतक के छोटे बच्चे हैं जो पढ़ रहे हैं। अब उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। मृतक घर में अकेला कमाने वाला था। घटना का वीडियो पास ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया।
और देखें

डॉ. ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
Opinion























