एक्सप्लोरर
Hathras के DM Praveen Kumar ने पहले दी धमकी, अब दे रहे सफाई| ABPGanga
हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार ने पीड़ित परिवार को धमकी देने वाले वीडियो पर सफाई दी है. जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा है कि पीड़ित परिवार पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं डाला गया. डीएम का कहना है कि पीड़ित परिवार से बातचीत का पूरा वीडियो उनके पास है. डीएम ने कहा कि वो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे, क्योंकि उन्हें पता चला था की परिवार किसी बात को लेकर नाराज है. डीएम प्रवीण कुमार ने कहा कि वो पीड़ित परिवार की नाराजगी की वजह जानने गए थे और परिवार से उनकी डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई.
और देखें
























