एक्सप्लोरर
कुंभ को और दिव्य बनाने की तैयारी, चित्रों के जरिए दिखेगी अद्भुत छटा | Kumbh Mela | Haridwar
कुंभ नगरी में इस बार अलग अनुभव देखने को मिलेगा. इस महापर्व के लिए देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को अनोखी, अद्भुत और खूबसूरत छटा दिखेगी. क्योंकि शासन प्रशासन इस मेले को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटा है. कुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने पर जोर दिया जा रहा है. जिसकी झलक भी गंगा किनारे दिख रही है, जहां सभी महत्वपूर्ण भवन, सार्वजनिक स्थानों समेत कई जगह भारतीय संस्कृति में रंगे चित्र लगाए जा रहे हैं. खास पेंटिंग से कल्चर की झलक दिखेगी. मेला क्षेत्र में हो रही पेंटिंग को 32 थीम में बनाया है और इसमें धार्मिक स्वच्छता और देश की संस्कृति को दर्शाया गया है. इसको पूरे मेला क्षेत्र में पेंटिंग के माध्यम से दिखाया जाएगा. इस पहल को लेकर साधु संत भी खुश हैं.
और देखें


















