एक्सप्लोरर
लखीमपुर खीरी में पुलिस हिरासत में लगाई फांसी
लखीमपुर खीरी के हैदराबाद थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया.. जब पांच से दिनों पुलिस हिरासत में मौजूद विवेक नाम के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी... विवेक ने थाने के बाहर लगे पेड़ से फांसी लगाई... सुबह जब लोगों की उस पर नजर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई.. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने प्रेम प्रसंग के एक मामले में विवेक को 5 दिन पहले हिरासत में लिया था... सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है...वहीं पुलिस हिरासत में युवक की खुदकुशी मामले में जिले के अधिकारी भी पहुंचे... पुलिस ने केस दर्ज लिया है और मामले की जांच में जुट गई है...
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























