एक्सप्लोरर
राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में लिया हिस्सा,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से हुई बात
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कोरोना वायरस से संबंधित वीडियो कांफ्रेसिंग में हिस्सा लिया...इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मियों के खिलाफ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा...इस संबंध में सभी डीएम और एसएसपी को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं...पर्वतीय जनपदों में आवश्यक वस्तुओं, राशन, दवाइयों आदि की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है... राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का कहना है कि डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बुरा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने प्रदेश के सभी धर्म गुरूओं और संतों से अपील की है कि वे लोगों को जागरूक करें और धार्मिक आयोजनों, पूजा-पाठ, नमाज को अपने-अपने घरों में ही करने के लिए प्रेरित करें...
और देखें





























