एक्सप्लोरर
कार के बाद गौरव चंदेल का मोबाइल भी बरामद, हत्या की गुत्थी और सुलझी | ABP Ganga
नोएडा के गौरव चंदेल हत्याकांड में सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि गौरव का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। हालांकि टूटी हुई हालत में उनका मोबाइल मिला है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस के पास कई सारे क्लू हाथ लगे हैं। जिसका खुलासा पुलिस जल्द ही करेगी। उधर इस मामले पर पुलिस की नजर मिर्ची गैंग पर है। मिर्ची गैंग के सरगना परवीन उर्फ आशु डासना के पास का रहने वाला है और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में काफी सक्रिय रहा है। परवीन पर लूट और हत्या के 45 से ज्यादा केस दर्ज हैं और उसपर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। मिर्ची गैंग की ये खासियत है कि इस गैंग का कोई भी सदस्य अपने साथ मोबाइल फोन नहीं रखता है। हालांकि पुलिस को इस गैंग में महिला के शामिल होने का भी शक है। लिहाजा पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि गौरव चंदेल से कहीं किसी महिला ने तो लिफ्ट नहीं मांगी थी लेकिन गौरव की कार बरामद होने के बाद फॉरेंसिक टीम ने ये खुलासा जरूर कर दिया है कि गौरव चंदेल की हत्या 32 बोर की गोली से की गई थी और उन्हें कार से बाहर निकालकर उनका मर्डर किया गया था क्योंकि फॉरेंसिक टीम को कार के अंदर कोई खून के निशान नहीं मिले हैं। कार के अंदर शॉपिंग की पर्ची, गुटका का रैपर, गेट पर गुटका थूकने के निशान मिले है।
और देखें


























