एक्सप्लोरर
मौन व्रत पर क्यों बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत? Harish Rawat
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने किसानों से संबंधित केंद्र सरकार के तीन विधेयकों को किसानों के खिलाफ साजिश करार दिया है। इसके खिलाफ वह आज गांधी पार्क में मौन व्रत रखेंगे। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की परेशानी बढ़ाने के लिए तीन अध्यादेशों को विधेयकों के रूप में मंजूर कराना चाहती है। ये तीनों विधेयकों कृषि भूमि और मंडी कानून के रूप में किसानों को मिले संरक्षण के खिलाफ हैं। सरकारी सस्ता गल्ला प्रणाली के खिलाफ भी ये विधेयक एक साजिश हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका की तर्ज पर कांट्रेक्ट फार्मिग के नाम पर किसानों की जमीन पर पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा। इसे सहन नहीं किया जाएगा
और देखें

























