एक्सप्लोरर
Pakistan के निशाने पर है किसानों की ट्रैक्टर रैली | Kisan Andolan | ABP Ganga
किसान आंदोलन का आज 61वां दिन है. वहीं, आंदोलन के बीच किसान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने की तैयारी में जुटे हैं. पुलिस से परमिशन मिलने के बाद किसानों ने ट्रैक्टर रैली की तैयारी तेज कर दी है. हालांकि, पुलिस को ट्रैक्टर रैली में हिंसा की आशंका है. पाकिस्तान से हिंसा की प्लानिंग की जा रही है. पुलिस को इंटेलिजेंस से इसके इनपुट मिल रहे हैं. 308 ऐसे ट्वीटर हैंडल हैं, जो गड़बड़ी फैलाने के लिए बनाए गए हैं. पुलिस लगातार इसपर पैनी नजर रखे हुए है. बता दें कि कई दिन तक चली तनातनी के बाद आखिरकार किसानों को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने की इजाजत मिल गई है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा कि किसान सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली के अंदर पहुंचेंगे. टिकरी से 63 किमी, सिंघु से 62 किमी और गाजियाबाद बॉर्डर से 46 किमी तक रैली निकाली जाएगी. इन तीनों बॉर्डर पर बैरिकेड हटाए जाएंगे. कुछ शर्तों के साथ ये इजाजत दी गई है. इस रैली में गड़बड़ी को लेकर भी इनपुट मिले हैं. कुछ पाकिस्तान के ट्विटर हैंडर पर हमारी नजरें हैं.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























