एक्सप्लोरर
Farmers Protest: 'जाम हमारी वजह से नहीं, बैरिकेडिंग सरकार ने कर रखी है'| ABP Ganga
किसान नोएडा और दिल्ली के चिल्ला बॉर्डर पर मौजूद हैं. बॉर्डर पर ही लंगर चल रहा है. वो खुद ही खाना बना रहे हैं. 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद बुलाया है. किसानों का कहना है कि राजनीतिक दल अगर किसान बनकर हमारा समर्थन कर रहे हैं, तो हम उनका स्वागत करते हैं. अगर वो राजनीतिक तरीके से बात करेंगे, तो हम बिल्कुल उनका समर्थन नहीं लेंगे. उनका कहना है कि पूरे देश के किसान संगठन इस भारत बंद को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि हमने रोड जाम नहीं किया है. उनका कहना है कि ये बैरिकेडिंग हमारे नहीं, सरकार के हैं. हमें दिल्ली क्यों नहीं जाने दे रही है.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion





















