एक्सप्लोरर
सेहत के नाम पर शरीर को बर्बाद करने की साजिश का पर्दाफाश| UP News| ABP Ganga
एक ऐसी शैतानी साज़िश, जो सेहत की आड़ में रची गई थी. युवाओं को सेहतमंद बनाने का सपना दिखाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था और ये सब एक अवैध फैक्ट्री में चल रहा था. जब उस फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ, तो उस जहरीली प्लानिंग का पर्दाफाश भी हो गया. इस फैक्ट्री में कुछ ऐसा सामान बन रहा था, जो सेहत की आस लगाए लोगों कि जिंदगी बर्बाद कर सकता था. दरअसल मुजफ्फरनगर में पुलिस ने जब एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा, तो उसकी आंखें भी फटी की फटी रह गईं, क्योंकि इस फैक्ट्री में ऐसा नकली प्रोटीन पाउडर तैयार किया जा रहा था. जो किसी को भी मौत के मुंह तक पहुंचाने के लिए काफी था. आप भी देखिए कि कैसे उस फैक्ट्री में मौजूद सेहतमंद बनाने वाले डिब्बों में मौत का सामान पैक किया जा रहा था.
और देखें

























