एक्सप्लोरर
Corbett National Park में बाघों की मौज-मस्ती का Exclusive Video| Poorab Paschim
ये तस्वीरें दुर्लभ हैं. कौन कहेगा कि मौज मस्ती सिर्फ इंसान ही करते हैं. इन तस्वीरों को देखकर कोई भी प्रसन्न हो जाएगा. ये तस्वीरें कॉर्बेट नेशनल पार्क से आई तस्वीरें हैं. जहां बाघ पानी में आपस में मौज मस्ती और अठखेलियां करते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो मन को सुकुन पहुंचाने वाले है. सैलानियों के लिए पार्क के खोले जाने के बाद बाघों के इन कुनबों का मौज मस्ती करता हुआ ये वीडियो अनोखा है. ये ढिकाला की शान पारो है, जो फिर अपने शावकों के साथ नजर आ रही है. पारो के शावक अब बड़े हो गए हैं. फिर भी उनकी मौज-मस्ती बदस्तूर जारी है, जो अपनी मां के साथ रामगंगा नदी में डुबकी लगाने से नहीं चूक रहे.
और देखें


























