एक्सप्लोरर
'बस पॉलिटिक्स' में 'बिल' की एंट्री
प्रवासी मजदूरों के लिए बस चलाने को लेकर यूपी सरकार और कांग्रेस पार्टी के बीच राजनीति में नया मोड़ आ गया... जब राजस्थान सरकार ने यूपी सरकार को 56 लाख रूपये का बिल भेज दिया... ये बिल तब का है जब कोटा से यूपी के बच्चे आगरा और झांसी तक आए थे... ये बात 17 अप्रैल की है, जब योगी सरकार ने राजस्थान के कोटा में फंसे उत्तर प्रदेश के छात्रों को लाने के लिए बसें मंगवाई थी... यूपी सरकार ने 10 हजार बच्चों को वापस लाने के लिए 560 बसे राजस्थान भेजी गई थी.... लेकिन कुछ और स्टूडेंट्स ने भी वापस आने की मांग की... जिसके बाद सरकार ने राजस्थान राज्य परिवहन निगम से 70 बसें भाड़े पर ली थी.. जिसपर वहां के परिवहन विभाग ने बसों में डीज़ल भराने की मांग की...और यूपी सरकार ने बाद में पेमेंट करने की बात करके इसकी रजामंदी दे दी थी.. लेकिन यूपी सरकार ने डीजल का 19 लाख 76 हज़ार रूपये का बिल 5 मई को भुगतान कर दिया था... और 20 मई को 94 बसों के लिए 36 लाख 36 हजार 664 रुपये का भुगतान भी पूरा कर दिया..
और देखें






























