एक्सप्लोरर
Coronavirus update: जो लगे हिफाजत में उन पर हमला क्यों?
कोरोना जैसे खतरे को लेकर देश को बार-बार प्रधानमंत्री सावधान कर चुके हैं...मुख्यमंत्री भी इसे लेकर गंभीरता समझा चुके हैं...लॉकडाउन पर अमल को बार-बार कहा जा रहा है...लेकिन लोगों को ये बात समझ नहीं आ रही...या फिर अपने स्वार्थ के आगे वो किसी भी जोखिम उठाने को तैयार हैं...लेकिन बात सिर्फ जोखिम की नहीं...बल्कि उस गुनाह की है...जो वो जानबूझ कर रहे हैं...मुजफ्फरनगर के मोरना में ऐसा ही मामला सामने आया है....यहां लॉकडाउन के दौरान भीड़ को हटाने पर गांववालों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया...जिसमें एक दरोगा और एक कॉन्स्टेबल घायल हो गए...घायलों को अस्पताल ले जाया गया है...भोपा थाना इलाके में पड़ने वाले इस गांव में लाठी डंडों और लोहे की रॉड से पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया...दोनों को गम्भीर हालत में जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है...
और देखें





























