एक्सप्लोरर
Coronavirus update: कोरोना संकट पर पीएम का 'काशी संवाद','डॉक्टर और नर्स ईश्वर का रूप हैं'
कोरोना वायरस के संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये संवाद किया... अपने इस संवाद में प्रधानमंत्री ने एक बार फिर लोगों से कोरोना वायरस के खतरे को लेकर गंभीरता और सावधानी बरतने की अपील की... प्रधानमंत्री ने कहा कि महाभारत का युद्ध 18 दिनों में खत्म हुआ था.. और कोरोना के खिलाफ भारत के इस युद्ध को 21 दिनों में जीतना होगा... नहीं तो इसके दुष्परिणाम बेहद गंभीर हो सकते हैं... और उस संकट का कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता... पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध में काशीवासियों की बड़ी भूमिका हो सकती है... और काशी ही संकट की घड़ी में सबकी मार्गदर्शक बन सकती है... क्योंकि महादेव की नगरी में संकट से जूझने का सामर्थ्य है...
और देखें

























