एक्सप्लोरर
Coronavirus update: ठेले पर मरीज... नहीं दी गई एंबुलेंस
खबर बहराइच से है... जहां चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई है... यहां लॉकडाउन का हवाला देकर एक बीमार को एंबुलेंस नहीं मिली... जिसके बाद उसका पिता अपने बेटे को ठेले पर लादकर ही अस्पताल से घर के लिए निकला... इस मामले में बहराइच के मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश सिंह ने भी गैरजिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि कोरोना का नाम सुनने के बाद एम्बुलेंस चालक मरीज लेने से इनकार करते हैं जबकि हकीकत ये है कि मरीज किसी अन्य बीमारी से पीड़ित था फिर भी उसे एम्बुलेंस नही दी गयी
और देखें





























