एक्सप्लोरर
Coronavirus update: भारत ने बनाई कोरोना की दवाई !
इस वक्त दुनिया के कई देश कोरोना वायरस की काट ढूंढने में लगे हुए हैं... चीन अमेरिका स्पेन समेत तमाम देशों के साथ भारत में भी कोरोना की दवा बनाने की कोशिशें जारी हैं... इसी बीच आज देश की नामी दवा कंपनी कैडिला हेल्थकेयर ने कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा किया है... कंपनी के चेयरमैन पंकज पटेल ने दावा किया है कैडिला ने कोरोना की वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल कर ली है... और अब इस दवा का क्लीनिकल टेस्ट शुरु हो गया है... और टेस्ट पूरा होने के बाद अगली तिमाही में इसे बाजार में उतार दिया जाएगा... कंपनी ने उम्मीद जताई है कि कोरोना की दवा टेस्ट में कामयाब होगी... कैडिला के चेयरमैन ने बताया कि अभी इसे जानवरों पर टेस्ट किया जा रहा है... और अगले महीने तक एनिमल टेस्टिंग के परिणाम आने लगेंगे... जिसके बाद इसे इंसानों पर प्रयोग किया जाएगा...
और देखें





























