एक्सप्लोरर
Coronavirus update: सीजफायर कंपनी सीज की गई,ए डीएम सुहास एलवाई ने दिया आदेश
उधर नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने पदभार संभालते ही एक्शन लेना भी शुरू कर दिया है.. और सबसे पहला एक्शन उन्होंने नोएडा के सेक्टर 135 में स्थित सीजफायर कंपनी के खिलाफ लिया.. डीएम के आदेश के बाद सीजफायर कंपनी सीज कर दी गई है.. क्योंकि कंपनी पर कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप है.. असल में इस कंपनी के मालिक और कई कर्मचारी विदेश गए थे.. जो लौटने के बाद मालिक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया.. जिससे अधिकारियों को कोरोना हुआ.. और उससे उनके परिवारों में कोरोना संक्रमित हो गया.. इसी के चलते डीएम ने सीजफायर कंपनी को सीज कर दिया..
और देखें





























