एक्सप्लोरर
Coronavirus update: प्रयागराज मरकजी जमात के 9 लोग गिरफ्तार
कोरोना के ख़तरे के बीच नई दिल्ली के निज़ामुद्दीन में हुए मरकज़ी तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 9 लोग संगमनगरी प्रयागराज की मस्जिद में छिपकर रह रहे थे। इनमे 7 विदेशी हैं। यह सभी यहां 22 मार्च से छिपकर रह रहे थे। LIU की सूचना पर सरकारी अमले में दो बार यहां पूछताछ की लेकिन मस्जिद के मुतवल्ली ने झूठ बोलते हुए किसी के रहने से इंकार कर दिया था। मंगलवार की देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने मस्जिद में छापेमारी कर सात इंडोनेशियाई नागरिकों के साथ ही जमात में शामिल नौ लोगों को पकड़ा। यह सभी लोग अठाइस दूसरे लोगों के साथ पिछले दस दिनों से छोटी सी जगह पर साथ मिलकर रह रहे थे। इन सभी का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद इन्हे क्वारंटाइन में भेज दिया गया है।
और देखें





















