एक्सप्लोरर
Corona Vaccine: भारत से भी जल्द मिल सकती है खुशख़बरी | ABP Ganga
कोरोना को खत्म करने के लिए दुनिया भर को वायरस की वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच आज वैक्सीन पर अलीगढ़ से एक खबर आई है. जिससे भारत में जल्दी ही वैक्सीन आने की उम्मीदें और बढ़ गई हैं. दरअसल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रही कोरोना वैक्सीन के परीक्षण में 1 हजार वॉलंटियर्स पर कोरोना वैक्सीन का पहला ट्रायल सफलता से पूरा हो गया है. प्रोजेक्ट के मुख्य जाँचकर्ता प्रफ़ेसर शमीम अहमद ने जानकारी दी है कि प्रशिक्षण रिकॉर्ड 12 दिनों में पूरा किया गया है. साथ ही प्रशिक्षण का दूसरा राउंड 18 दिसंबर से शुरू किया जाएगा.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion





















