एक्सप्लोरर
पेट्रोल की घटतौली पर विवाद
औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल की घटतौली के विवाद में दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गय....।पेट्रोल डलवाने आये युवक ने पेट्रोल पम्प कर्मचारी से विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।युवक ने अपने साथियो को बुला लिया तो विवाद और बढ़ गया जिसमें पम्प कर्मचारी से हाथापाई हो गयी। उसके बाद इतने में पुलिस का दारोगा मूलेंद्र सिंह चौहान आ गया।दरोगा के आते ही उसके बाद पम्प कर्मियों की गुंडई सुरु हुई पम्पकर्मी इकट्ठा हुए और पेट्रोल डलवाने आये युवक और उसके साथियो की दारोगा के सामने ही पीटने लगे।दारोगा पम्पकर्मियो के सामने लाचार नजर आये।हालांकि बाद में पुलिस फोर्स आने पर दोनों पक्षो को दिबियापुर थाने ले जाया गया।पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों के शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है
और देखें



























