एक्सप्लोरर
उत्तर प्रदेश में बाल श्रमिक विद्या योजना की शुरुआत, 8-18 साल के बच्चों को मिलेगा लाभ | ABP Ganga
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के बाल श्रमिकों के लिए बाल श्रमिक विद्या योजना का शुभारंभ किया। इस योजना का लाभ 8 से 18 साल तक के बच्चे ले सकेंगे। सरकार का दावा है कि ये योजना बाल श्रम रोकने में कारगर रहेगी। पहले चरण में 57 जिले के बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत लड़कों को एक हजार और लड़कियों को बारह सौ रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। इसके अलावा बच्चों के रहने और खाने का खर्च सरकार उठाएगी।
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion


















