एक्सप्लोरर
जहां केदारनाथ, वहां सीएम योगी आदित्यनाथ | Mudde ki Baat | ABP Ganga
कोरोना ने केदारनाथ के रिकॉर्ड पर ग्रहण लगा दिया. पिछले साल साढ़े नौ लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए थे. इस साल ये संख्या तकरीबन डेढ़ लाख रह गई. हालांकि इन डेढ़ लाख लोगों में आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शुमार हो गए. जिनकी मौजूदगी में मंदिर के कपाट सुबह साढ़े आठ बजे के करीब बंद हो गए. हालांकि योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दोनों मौसम की वजह से केदारनाथ धाम में फंस गए. जहां उन्हें रात गौचर में ही रूकने के लिए मजबूर होना पड़ा. मुख्यमंत्री योगी का केदारनाथ से बदरीधाम जाने का प्रोग्राम था लेकिन अब ये प्रोग्राम उनका आगे बढ़ चुका है.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion


















