एक्सप्लोरर
Noida-Ghaziabad में 15 अक्टूबर को नहीं खुलेंगे सिनेमा हॉल, करना होगा थोड़ा और इंतजार| ABPGanga
देशभर में 15 अक्टूबर से सिनेमाघरों को खोलने की गृह मंत्रालय ने इजाजत दे दी है. वहीं, यूपी सरकार ने भी प्रदेश में सिनेमाघरों को खोलने की मंजूरी दे दी है. हालांकि, नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि यहां कई सारे सिनेमा हॉल 15 अक्टूबर से नहीं खुल रहे हैं. दरअसल, सिनेमा हॉल के मालिकों का कहना है कि वो शुक्रवार के बाद से दोबारा सिनेमा हॉल खोलेंगे. बता दें कि लॉकडाउन के बाद पहली बार सिनेमाघर खुलने जा रहे हैं. कोरोना के खतरे को देखते हुए गृह मंत्रालय ने पूरे सिनेमाहॉल में अधिकतम 50 फ़ीसदी दर्शकों को ही बैठने की अनुमति दी है. यानी अब सिनेमाघरों की सारी कुर्सियां भरी नजर नहीं आएंगी. दर्शकों को एक सीट छोड़कर बैठना होगा.
और देखें

डॉ. ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
Opinion























