एक्सप्लोरर
गीत गाकर अनोखे अंदाज में छन्नू लाल मिश्र ने दी PM मोदी को बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी कल अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। काशी के लोग उनके स्वागत में पलक पांवड़े बिछाने को तैयार हैं। काशी की शान कहे जाने वाले पद्म भूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र ने तो मोदी की तारीफ़ करते हुए उन्हें भगवान राम का अवतार बताया है। उनका कहना है कि काशी वालों के लिए वह देवतुल्य साबित हो रहे हैं। पिछले चुनाव में पीएम मोदी के प्रस्तावक रहे छन्नू लाल मिश्र ने विशेष गीत के ज़रिए उन्हें अपना आशीर्वाद व बधाई दी और कहा कि काशी में कल उनका अभूतपूर्व स्वागत होगा।
और देखें






























