एक्सप्लोरर
खनन घोटाले ने खोली काले 'धनकुबेर' की काली कुंडली ! | Satyendra Singh | Lucknow
अब आपको उस काले धनकुबेर की काली कुंडली के बारे में जानकारी देते हैं. जिसके ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद सीबीआई टीम की आंखें भी खुली की खुली रह गई. हम बात कर रहे हैं रिटायर्ड आईएएस अफसर सत्येंद्र सिंह के ठिकानों पर हुई छापेमारी की. जहां सीबीआई ने सत्येंद्र सिंह के 9 ठिकानों पर छापा मारा. आपको बता दें कि सत्येंद्र सिंह 2012 से 2014 के बीच कौशांबी के डीएम थे. इस दौरान ही उनपर घोटाले के आरोप लगे थे. वहीं सीबीआई के छापे में सत्येंद्र सिंह के ठिकानों से 44 अचल संपत्तियों की जानकारी और 10 लाख रुपये नगद बरामद किए गए..
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion


















