एक्सप्लोरर
Tehri में नरभक्षी गुलदार की दहशत का The End| Poorab Paschim | ABPGanga
टिहरी के नरेंद्रनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में सक्रिय नरभक्षी गुलदार को वन विभाग की टीम ने देर रात में ढेर कर दिया. गुलदार के ढेर होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. मंगलवार को गुलदार एक 5 साल के बच्चे को घर से उठाकर ले गया था और उसे मौत के घाट उतार दिया था. घटना के बाद एक बार फिर गुलदार गांव आया लेकिन इस बार शिकारी जॉय हुकिल ने उसे मार गिराया. वन विभाग ने गुलदार का शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गुलदार इससे पहले भी सात साल के एक बच्चे को अपना निवाला बना चुका था.
और देखें




















