एक्सप्लोरर
Bulandshahr: मुद्रा लोन के जरिए ठगी के बड़े जाल का खुलासा| ABPGanga
देश में छोटे मझोले कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए पीएम ने मुद्रा लोन की शुरुआत की थी, लेकिन पीएम की इस महत्वाकांक्षी योजना अब दलालों के चंगुल में फंसती नजर आ रही है. बैंक कर्मचारियों से मिलीभगत कर दलालों ने योजना के जरिए व्यापारियों को ठगना शुरू कर दिया है. बुलंदशहर के खुर्जा से ऐसे ही 70 मझोले कारोबारियों को इलाहाबाद बैंक के मैनेजर और दलालों ने ठगा है. मुद्रा लोन में ठगी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो दलालों समेत इलाहाबाद बैंक के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.
और देखें




















