एक्सप्लोरर
क्या है मायावती का UP उपचुनाव प्लान?
यूपी में जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं. 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी पूरी ताकत के साथ जुट गई है.संगठन में लगातार बदलाव हो रहा है. वहीं, उपचुनाव को लेकर लखनऊ में बसपा की अहम बैठक होने वाली है. जिसमें मायावती ने प्रदेश पदाधिकारियों को बुलाया है. वहीं, आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस होता है. इस खास मौके पर आज मुख्यमंत्री भी अपनी पाठशाला लगाएंगे. जहां वो आज मंत्रियों को अपनी सरकार के तौर तरीकों से वाकिफ कराएंगे. हो सकता है सीएम योगी भी अपनी पूरी टीम के साथ उपचुनाव को लेकर बात करें, क्योंकि उपचुनाव में भाजपा का रिकॉर्ड खास अच्छा नहीं रहा है।
और देखें

























